Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

तृणमूल के राज्यसभा उम्मीदवार - राजीव, कोयल, बाबुल और मेनका के जरिए सभी वर्ग काे साधने की कोशिश

घोषित नामों में सबसे अधिक चर्चा पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को लेकर हो रही है। वे लंबे समय तक पश्चिम बंगाल पुलिस के शीर्ष पद पर रहे और उससे पहले कोलकाता पुलिस आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

28 Feb 2026

तृणमूल के राज्यसभा उम्मीदवार - राजीव, कोयल, बाबुल और मेनका के जरिए सभी वर्ग काे साधने की कोशिश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं, सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक संदेश के माध्यम से उच्च सदन के लिए शुक्रवार रात चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पूर्व पुलिस महानिदेशक, पश्चिम बंगाल), वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मल्लिक को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हमें विश्वास है कि वे तृणमूल कांग्रेस की विचारधारा और राज्य के हितों को संसद में सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।

घोषित नामों में सबसे अधिक चर्चा पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को लेकर हो रही है। वे लंबे समय तक पश्चिम बंगाल पुलिस के शीर्ष पद पर रहे और उससे पहले कोलकाता पुलिस आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और कानून व्यवस्था पर उनकी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उच्च सदन के लिए उपयुक्त चेहरा माना है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही यह संदेश देने की कोशिश भी मानी जा रही है कि पार्टी प्रशासनिक अनुभव को संसद में प्रतिनिधित्व देना चाहती है।

सूची में शामिल बाबुल सुप्रियो का राजनीतिक सफर भी उल्लेखनीय रहा है। वे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बाद में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा और वर्तमान में राज्य सरकार में मंत्री हैं। एक लोकप्रिय गायक और जनप्रिय नेता के रूप में उनकी पहचान पार्टी के लिए राजनीतिक और जनसंपर्क दोनों स्तर पर अहम मानी जा रही है।

कानूनी क्षेत्र से आने वाली वरिष्ठ अधिवक्ता मनका गुरुस्वामी का नाम सूची में शामिल कर तृणमूल ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह सामाजिक और संवैधानिक मुद्दों पर मुखर आवाज को राज्यसभा में भेजना चाहती है। वे उच्चतम न्यायालय में कई महत्वपूर्ण मामलों में पक्ष रख चुकी हैं और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी पहचान एक प्रखर विधि विशेषज्ञ के रूप में रही है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि उनका नाम समाज के विविध वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति का हिस्सा है।

फिल्म जगत से चर्चित अभिनेत्री कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने सांस्कृतिक जगत को भी प्रतिनिधित्व दिया है। बंगाली सिनेमा में लंबे समय से सक्रिय कोयल मल्लिक की लोकप्रियता व्यापक है। विश्लेषकों का मानना है कि उनका नाम शहरी और युवा मतदाताओं के बीच सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया गया है।

इधर, विपक्षी दल भाजपा की ओर से भी राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी की राज्य इकाई ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है और अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि इस बार का राज्यसभा चुनाव केवल संसदीय गणित का मामला नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावी रणनीति का संकेत भी होगा।

तृणमूल कांग्रेस की इस घोषणा के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए समीकरणों और संदेशों पर चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन, राजनीति, कानून और कला, चार अलग-अलग क्षेत्रों से आए चेहरों को सामने लाकर पार्टी ने व्यापक प्रतिनिधित्व का संदेश देने की कोशिश की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल के राज्यसभा उम्मीदवार - राजीव, कोयल, बाबुल और मेनका क
घोषित नामों में सबसे अधिक चर्चा पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को लेकर हो रही है। वे लंबे समय तक पश्चिम बंगाल पुलिस के शीर्ष पद पर रहे और उससे पहले कोलकाता प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News